
इंदौर के सबसे बढ़िया रेसटोरेंट्स
इंदौर के सबसे बढ़िया रेसटोरेंट्स
1. मेडिटेरा – सयाजी होटल
यह इटालियन खाने और मेडिटेरेनियन खाने के लिए सबसे उत्तम जगह है| इस रेस्टोरेंट से आप इंदौर की सुन्दरता देख सकते हो| क्योंकि यह रेसटोरेंट छत पर स्थित है| यहां का खाना पूरे इंदौर में मशहूर है| अगर आप अपनी फैमिली या पार्टनर के साथ कही खाना चाहते है तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी है|

2. कैपर्स – होटल इफोटेल
इस रेस्टोरेंट में आपको भारतीय, चाइनीज, नॉर्थ इंडियन और कॉन्टिनेंटल खाना मिलेगा| इस रेस्टोरेंट में बार भी उपलब्ध है| आप यहां पर स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ ड्रिंक्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हो| इस रेस्टोरेंट में आपको शुद्ध शाकाहारी खाना मिलेगा इसलिए यह जगह शाकाहारी लोगों के लिए सबसे अच्छी है|

3. विडोरा, न्यू प्लासिया
यह रेस्टोरेंट अपनी अलग संरचना और उचाई के कारण प्रसिद्ध है जिससे बाहर का नज़ारा बहुत सुन्दर दिखता है| इस रेस्टोरेंट में बार होने के कारण लोग अधिक आकर्षित होते है| यहां का नॉर्थ इंडियन और चाइनीज खाना मशहूर है| पार्टी के लिए ये जगह बहुत बढ़िया है| इस होटल का बटर चिकन सबसे ज्यादा मशहूर है| वीकेंड पर डिनर के लिए यह जगह परफेक्ट है

4. केबब्सविल्ले
यह होटल पूल के पास स्थित है| यहां का नोर्थ इंडियन खाना और मुगलई खाना मशहूर है| यह नॉन वेजिटेरियन लोगो का फेवरेट होटल है| यहां का खाना बाकी होटलों के मुकाबले काफी सस्ता है| दम बिरयानी सबसे ज्यादा मशहूर है|

5. मिस्टर बींस, ओल्ड प्लासिया
यह एक कैफे है जिसकी कॉफी पूरे शहर में मशहूर है| इस रेस्टोरेंट की बनावट बहुत सुंदर है और इनकी दीवारों पर लगीं तस्वीरे कैफे में चार-चांद लगाती है| यहां आपको फ्रेंच और इटालियन खाना भी मिलेगा| इस कैफे में आपको खाना भी सही दामों पर मिल जाएगा|
