![](https://digiinfomedia.online/wp-content/uploads/2019/08/Screenshot_2019-08-10-17-05-38-297_com.android.chrome.jpg)
इंदौर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह
1. रजवाड़ा
रजवाड़ा दो हिस्सों में बटा हैं|पहले हिस्से में मंदिर और दूसरे हिस्से में शाही महल हैं। यह मराठा सामराज्य के होल्कर द्वारा बनाया गया था। यह जगह हमेशा पर्यटकों से भरी हुई रहती हैं। इसका प्रवेश द्वार हरा भरा हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और इतिहास बनाता हैं इसे और भी ख़ास। यह जगह अपनी वास्तु-कला और प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रसिद्ध हैं।हफ्ते में सोमवार को छोड़ कर सुबह 10 से शायं 5 बजे तक यहाँ जा सकते हैं। एंटरी फीस 10 रूपए हैं। यह जगह राजवाड़ा सर्किल पर स्तिथ हैं।
![Rajwada](https://digiinfomedia.online/wp-content/uploads/2019/08/rajwada.jpg)
2. लालबाग पैलेस
अगर आप सच में प्राचीन इंदौर देखना चाहते हैं तो लालबाग पैलेस बेहतरीन जगह हैं। यहाँ की विस्तृत वास्तुकला होल्कर की जीवनी को दर्शाती हैं। यह वास्तुकला लन्दन के बकिंघम पैलेस से मिलती जुलती हैं, इसीलिए यह पैलेस प्रसिद्ध हैं। यह हफ्ते के सभी दिन सुबह 10 से 5 बजे तक खुला रहता हैं। पैलेस में प्रवेश करने की फीस 10 रूपए हैं।पैलेस नयी दुनिया, रेवेन्यू कॉलोनी में स्तिथ हैं।
![lal bagh palace](https://digiinfomedia.online/wp-content/uploads/2019/08/lal-bagh-palace.jpg)
3. खजराना गणेश मंदिर
इंदौर में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक हैं खजराना गणेश मंदिर। मंदिर में गणेश प्रतिमा के साथ ही अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित्त छोटे-छोटे और भी मंदिर बने हुए हैं। दरगाह के पास मंदिर होने के कारण लोगों की श्रद्धा और दिखाई देती है| यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की हर कामना पूरी होती हैं। मंदिर में जाने के लिये कोई फीस नहीं हैं।
![khajrana ganesh temple](https://digiinfomedia.online/wp-content/uploads/2019/08/khajrana-ganesh-temple.jpg)
4. सराफा मार्किट
इंदौर की यात्रा सराफा मार्किट जाए बिना अधूरी हैं, क्योंकि यहाँ का खाना बहुत ही लज़ीज़ है। बहुत स्वादिष्ठ खाना कम कीमत पे यही मिल सकता है। रात में यहाँ भीड़ रहती है। लोगबाग़ लगभग यहाँ रोज़ जाते हैं। बाजार रात 8 से 2 बजे तक खुला रहता हैं।
5. सेंट्रल म्यूजियम ऑफ़ इंदौर
अगर आपकी दिलचस्बी ऐतिहासिक विरासत में हैं तो सेंट्रल म्यूजियम ऑफ़ इंदौर ज़रूर जाए। यह म्यूजियम जनरल पोस्ट ऑफिस और कई परमार मूर्तिकला की दुकानों के पास हैं। परमार मूर्तिकला की अपनी कुछ ख़ास विशेषताये हैं। यह म्यूजियम हफ्ते के सातों दिन सुबह 9 से 5 बजे तक खुला रहता हैं।
![museum](https://digiinfomedia.online/wp-content/uploads/2019/08/museum.jpg)
Translated by
Yasmin