
भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता, और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भारत की विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र निधन हो गया। काफी लंबे समय से उनकी तबियत नासाज थी। हार्ट अटैक के चलते गंभीर हालत में उन्हें एम्स (दिल्ली) अस्पताल भर्ती किया गया और मंगलवार देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 4,00,000 मतों के अतंर से जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद वे 2014 में भारत की विदेश मंत्री बनी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते हिस्सा लेने से मना कर दिया था। दरअसल, उस वक्त किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वो रिकवरिंग स्टेज पर थी।
यू.एस के एक अखबार ‘वाल स्ट्रीट जनरल’ में सुषमा स्वराज को भारत की लोकप्रिय नेता कहा गया।
- 2009 और 2014 में विदिशा से रही सांसद।
- अपनी अद्धभुत भाषा शैली तथा प्रस्तुति से देश-विदेश में खासी पहचान बनाई।
- राजनीति में निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के लिए सुषमा का हमेशा याद किया जाएगा।
- भाजपा महिला नेत्रियोँ में सुषमा का नाम शीर्ष पर था।
- लोकसभा, राज्यसभा में उनके बेबाक भाषण सदा याद रहेंगे।
- सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थीं।
- कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री भी बनी ।
दिल्ली की भी मुख्यमंत्री भी रह चुकी है।
उनके द्वारा किया गया आखरी ट्वीट ।